देहरादून
राजधानी देहरादून के छिद्दरवाला रेड लाइट के पास शाम करीब 8 बजे भीषण सड़क हादसे में एक के बाद एक 8 से 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि इस हादसे में कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई भी गंभीर चोट नहीं आई जबकि हादसे के बाद हाइवे पर अफरा तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम भी लग गया__ नेशनल हाईवे 7 पर ये हादसा उस वक्त हुआ जब देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रही एक कार का अचानक टायर फटा और गाड़ी के चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े जिसके कारण पीछे से आ रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गयी।
जिन लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है उनमें पर्यटक भी थे जो घूमने आए थे जबकि कई लोग ऐसे भी थे जो ईद मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे__ वहीं प्रत्यक्षदर्शी की माने तो हादसे से पहले कुछ टायर फटने की आवाज आई थी जिसके बाद कई गाड़ी आपस में टकरा गई।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल