कोटद्वार।
लोकसभा चुनाव आते ही कांग्रेस को छोड़कर जाने वालों का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में कांग्रेस को करारे झटकों के साथ ही गहरे सदमे भी लग रहे हैं। कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद गत विधानसभा चुनाव में लेंसीडाउन विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर भारी मतों से पराजित हुई पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने भी आज कांग्रेस से नाता तोड़कर इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह भी शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने वाली हैं। कांग्रेसियों के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का सिलसिला यदि इसी तरह जारी रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर