October 17, 2024

ghatikigoonj

newsindia

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश का द्वि-वार्षिक महाअधिवेशन सम्पन्न

देहरादून

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश का द्वि-वार्षिक महा अधिवेशन उत्तराखण्ड जल संस्थान के मुख्यालय जल भवन, बी०ब्लाक नेहरू कालोनी, देहरादून में पूर्ण भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ है। महाअधिवेशन में मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा गर्ग, मुख्य महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं विशिष्ठ अतिथि सन्तोष रावत, संयोजक राज्य निगम कर्मचारी संघ, गजेन्द्र कुमार कपिल, संरक्षक / संयोजक राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, प्रवीन रावत संयोजक राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, स० गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष राज्य वित्त विकास निगम, उत्तराखण्ड, सूर्य प्रकाश राणाकोटी, अध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, ललित मोहन शर्मा, महामंत्री राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, अजय कान्त , उपाध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, रविनन्दन प्रदेश महामंत्री राज्य परिवहन निगम, उत्तराखण्ड, अरविन्द पयाल, अध्यक्ष, स्वजल, रमेश चन्द नेगी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, पूरन चन्द्र तिवाडी सलाहकार उत्तराखण्ड जल संस्थान संयुक्त संगठन मोर्चा,, दीन दयाल बलोनी, पूर्व प्रदेश महामंत्री, कर्मचारी संघ, फतेह सिंह नेगी, पूर्व शाखा अध्यक्ष, कर्मचारी संघश्री अशोक शर्मा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्मचारी संघ, दलीप सिंह पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्मचारी संघ उपस्थित रहे। महा अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश जोशी एवं मंच का संचालन नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया।

अधिवेशन में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथिगणों को आसन ग्रहण कराया गया। संघ के अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट तथा विशिष्ठ अतिथियोंगणो को माला पहना कर एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

महा अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये गजेन्द्र कुमार कपिल, संरक्षक / संयोजक राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा कहा गया कि संघ का कर्मचारियों की माँगो को मनवाने हेतु संघर्ष का एक लम्बा इतिहास रहा है। संघ कर्मचारियों की अपेक्षा पर सदैव खरा उत्तरा है। कर्मचारियों को विश्वास दिलाया जाता है कि उनकी सहमति से जो ज्ञापन तैयार किया गया है, उनकी माँगो को जल संस्थान / शासन स्तर पर पूर्ण रूपेण पूर्ण करवाया जायेगा। सन्तोष रावत , संयोजक राज्य निगम कर्मचारी संघ द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वह सदैव जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़े हैं। पूर्व में भी जल संस्थान कार्मियो द्वारा कोई भी आन्दोलन चलाया गया वह सदैव हर संघर्ष में साथ रहे हैं। महासंघ के पदाधिकारी के रूप में जो भी मॉग उनके संज्ञान में लायी जायेगी, उसको हर स्तर पर पूर्ण करवाने का प्रयास किया जायेगा। सूर्य प्रकाश राणाकोटी, अध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा सभी कर्मचारी साथियों को विश्वास दिलवाया गया कि उनकी जो भी माँगे हैं उसको पूर्ण तत्परता के साथ जल संस्थान प्रशासन / शासन स्तर पर पूर्ण करवाया जायेगा। अधिवेशन को महासंघ एवं अन्य श्रम संघों के पदाधिकारी प्रवीन रावत, स० गुरमीत सिंह, ललित मोहन शर्मा, अजय कान्त, रविनन्दन, अरविन्द पयाल, रमेश चन्द नेगी, पूरन चन्द्र तिवाडी, दीन दयाल बलोनी द्वारा भी सम्बोधित किया गया। अधिवेशन के मध्य में संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा मुख्य अतिथि को संघ का ज्ञापन सौपा गया तथा अपेक्षा की कर्मचारियों की न्यायोचित माँगो का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करवा देगी। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण जल संस्थान परिवार के सदस्य हैं, उनकी जो भी न्यायोचित मॉग मुख्यालय स्तर की होगी उनका शीघ्रता से परीक्षण करवा कर निस्तारण करवाया जायेगा। जो माँग शासन स्तर की होगी उन्हें पूर्ण तथ्यों के साथ शासन को अग्रसारित कर निस्तारण करवाये जाने का अनुरोध किया जायेगा। महा अधिवेशन में टिहरी, पौड़ी, देवप्रयाग, घनसाली, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, पुरोला, उत्तरकाशी, विकासनगर, कोटद्वार, रूद्रप्रयाग, पुरोला, हल्द्वानी, लालकुँआ, पिथौरागढ, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत्, बागेश्वर, डीडीहाट, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल के अतिरिक्त देहरादून की उत्तर, दक्षिण, पित्थूवाला, रायपुर, विकासनगर, ऋषिकेश एवं मुख्यालय सहित शाखा/ईकाई के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। महा अधिवेशन के अन्त में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समस्त अतिथि गणों एवं सभी जनपदो से आये श्रमिको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कर्मचारियों को विश्वास दिलवाया कि हमारा संघ प्रत्येक कर्मचारी के साथ खडा है, जब भी उन्हें संघ की आवश्यकता होगी वह हमे हमेशा अपने बीच पायेगें।

महाअधिवेशन के द्वितीय सत्र में निर्वाचन अधिकारी  डी०डी०बलूनी, मनोज नेगी की देखरेख में संघ की प्रदेश कार्यकारणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ है। प्रदेश कार्यकारणी में निम्नानुसार पदाधिकारी निर्वाचित घोषित हुये :-

1. संरक्षक – गजेन्द्र कुमार कपिल। –

2. प्रदेश अध्यक्ष – गिरीश चन्द्र जोशी।

3. प्रदेश महामंत्री – नन्दलाल जोशी।

4. उपाध्यक्ष – सचिन शाह।

5. उपाध्यक्ष-  विनीत शर्मा।

6. कोषाध्यक्ष – अमजद खान। –

7. संगठन मंत्री – अजय शर्मा।

8. संगठन मंत्री – रमाकान्त यादव।

9. संयुक्त मंत्री – अमित जोशी।

10. संयुक्त मंत्री – राजा राम चेता –

11. प्रचार मंत्री (गढ़वाल) महादेव सिंह नेगी

12. प्रचार मंत्री (कुमायू)  चेतन कपिल

13. कार्यालय मंत्री– रोशन उनियाल, –

14. कार्यालय मंत्री -रमेश बहादुर, –

15. कार्य समिति सदस्य 1 धीरज बिष्ट, 2- राजेन्द्र सिंह नेगी (टिहरी)

3. सुरेन्द्र प्रसाद जोशी (उत्तरकाशी) 4. राजेन्द्र सिंह पंवार (रायपुर)

5- सुनील परिहार (कुमायू), 6- रमेश बहादुर (कुमायू)

7- श्रीमती आशा बिष्ट, 8- निखिल पन्त, 9- गोपाल सिंह

, 10- मनोज कुमार

You may have missed