उधमसिंह नगर
उधम सिंह नगर में आज तड़के अचानक हड़कंप मच गया। सुबह अचानक अज्ञात लोगो बहुप्रसिद्ध श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा के मुख्य सेवक बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी जिसके बाद आनन फानन में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बाबा तरसेम सिंह की मौत हो गयी। सुचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस महाकमे घटना स्थल पर पहुंच गाया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की और हायरों की तलाश में जुट गयी। घटना को लेकर सिख समाज में आक्रोश बना हुआ है हालांकि अभी स्थिति सामान्य है।
आपको बता दें कि बाबा तरसेम सिंह आज सुबह करीब 6:30 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। इसी बीच बाइक पर दो पगड़ी धारी आए और बाबा को गोली मारकर भाग निकले। बाबा के दो गोली पेट और गर्दन पर लगी। खटीमा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्वास्तिक अस्पताल में उनकी मौत की डॉक्टर ने पुष्टि की। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। लेकिन उनका अभी कोई सुराग नहीं लग सकता है। सूत्र बताते हैं कि कई विवाद पुलिस को पता लगे हैं जिनकी जांच की जा रही है। बताते हैं कि बाबा तरसेम सिंह ने 20 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान माल का खतरा भी बताया था।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी