देहरादून
आज अपनी मांगों को लेकर कतिपय संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उन्हें ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने के निर्देश दिए गए थे।
प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगो के आने तथा इस दौरान अपनी मांगों को लेकर उनके द्वारा अपना आक्रोश जताते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की का प्रयास किया गया, परंतु डयूटी पर मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियो द्वारा संयमित होकर पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया, धरना प्रदर्शन ड्यूटी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा किये गए संयमित व्यवहार के लिए सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार संयमित व अनुशासित रहते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार