नई दिल्ली
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा के बाबा कॉलोनी और मुकुंदपुर मण्डल में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाई। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज मुकाबला राम भक्तो और राम विरोधियों के बीच में है। उन्होंने कहा आज मुकाबला राष्ट्र भक्त और देश द्रोहियों में है। मंत्री ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से यह स्पष्ट दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होने जा रही है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। मंत्री जोशी ने लोगों से आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, गोपाल झा, गुलाब सिंह रावत, प्रभाकर झा, गिरीश बलूनी, दीपक त्यागी, राकेश नेगी, हरिकेश तिवारी, रेखा रावत, संगीता, लक्ष्मी रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
More Stories
चेकिंग ड्यूटी में तैनात 3 पुलिसकर्मियों को वाहन चालक ने मारी टक्कर, तीनो गंभीर रूप से घायल, एसएसपी ने अस्पताल में घायलों का जाना हाल, वाहन चालक गिरफ्तार
सीएम धामी से मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारी गणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री धामी ने माला ग्राम, यमकेश्वर में आयोजित ‘प्रथम धन्वंतरि महोत्सव’ में वर्चुअल रूप से किया प्रतिभाग