October 17, 2024

ghatikigoonj

newsindia

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर कैक काटकर दी बधाई

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय लोगों और भाजपा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस को कैक काटकर मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को कैक खिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून, यूसीसी जैसे अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, कमली भट्ट, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, किरन, आशीष सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You may have missed