देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज अपने नियमित कार्यक्रमों के तहत चुनाव प्रचार के लिए अपने आवास से जा रहे थे। कैंट रोड़ आर्मी एरिया के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के कारण सड़क पर पड़ा था। कैबिनेट मंत्री ने अपने काफिले को रोका और अपने निजी वाहन से घायल को दून अस्पताल भेजा। उन्होंने मौके से ही दून अस्पताल के सीएमएस से टेलीफोन पर वार्ता पर घायल का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए।
शनिवार को शाम करीब 05 बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से रवाना हुए। करीब 5:15 मिनट पर कैंट रोड़ सब एरिया मुख्यालय के पास सड़क दुर्घटना देख कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपना काफिला रुकवाया और मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून नया गांव निवासी चंदर नागी (58 वर्ष) की सुध ली।
चंदर नागी जो आर्मी एरिया में ही केवल का काम करता है और वह कैंट रोड़ आर्मी एरिया केबल लगाने के काम पर जा रहा था। अचानक चंदर नागी के दोपहिया वाहन के टायर निकल जाने के कारण वह सड़क पर गिर गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और चोटिल हुए बेहोसी की हालत में चंदर नागी को अपने निजी वाहन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ घायल को अस्पताल भेजा। फिलहाल दुर्घटना में घायल चंदर नागी का उपचार किया जा रहा है,जो अभी स्वास्थ है।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी