March 5, 2026

ghatikigoonj

newsindia

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सफलतम तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर मिठाई खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य इन तीन वर्षो में हुए हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड इसी प्रकार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और जल्द ही देश के अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी उपस्थित रहे।

You may have missed