देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में सितम्बर माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान मंत्री जोशी ने आपदा में नुकसान झेल चुके कार्लीगाड़ और शेरा गांव के 33 प्रभावित परिवारों को गैस चूल्हे एवं गैस सिलेंडर प्रदान किए, ताकि वे अपने दैनिक जीवन को सुगमता से आगे बढ़ा सकें। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ हर समय खड़ी है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
प्रेमनगर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में छात्र की मृत्यु के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित 02 ईनामी अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में
धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी
रात्रि चैकिंग के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी तथा एक अन्य व्यक्ति को वाहन से टक्कर मारकर फरार हुए 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार