देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं देहरादून के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। काबीना मंत्री ने स्वर्गीय पुण्डीर के गुनियालगांव स्थित आवास पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपक पुंडीर का निधन भाजपा परिवार के साथ-साथ मेरे लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। पार्टी पदाधिकारियों के साथ काबीना मंत्री ने पार्थिव शरीर पर भाजपा का झण्डा और पुष्पचक्र अर्पित किये।
इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, किरन जवाड़ी, सुन्दर कोठाल, राकेश रावत, लक्ष्मण रावत, अनुराग, लीला शर्मा, वंदना बिष्ट, मीनू क्षेत्री, नैन सिंह पंवार, धीरज ठाकुर, दीपक अरोड़ा, अनुज कौशल, समीर पुण्डीर, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल