January 14, 2026

ghatikigoonj

newsindia

कैबिनेट मंत्री महाराज ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को बालवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके सर्वाधिक सदस्य हैं। भाजपा संगठन में एकता, सद्भाव, सामंजस्य, संगठनात्मक सूझबूझ और अंतिम पायदान पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता का सम्मान सहित अनेक ऐसे कारण हैं जो भाजपा के विस्तार का प्रमुख कारण है।

महाराज ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार हो चाहे प्रदेश में भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार दोनों ही सरकारें विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

You may have missed