देहरादून।
हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर बहनों को सौगात दी है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर ने आदेश जारी किए है। उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकती है। उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक अपर सचिव महोदय, परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 230840 /2004/-33674/183/IX/2008 दिनांक 07.08.2024 के द्वारा निगम मुख्यालय को अवगत कराया गया है कि सम्यक विचारोपरान्त शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष-2024 में भी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

More Stories
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा, आसमान में मची चीख-पुकार
डीएम के निर्देश पर हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर को दिया कंधा