देहरादून : मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद करते हैं। राष्ट्रपिता गाँधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन मंे एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन पूरी मानवीयता एवं संवेदनशीलता से किया जाना ही उनके द्वारा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर सचिवालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदेशभर से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने किया राजभवन कूच, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित हुआ विराट सद्भावना सम्मेलन, विंटर डेस्टिनेशन की परिकल्पना से अध्यात्म के साथ-साथ टूरिज्म बढ़ा: महाराज