रुद्रप्रयाग
प्रदेश की धामी सरकार रुद्रप्रयाग की जनता को त्योहारी सीजन के मौके पर दो सौगात देने जा रही है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर जिले की जनता को यह सौगात दी जा रही हैं। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
इसके बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सोनप्रयाग और सीतापुर में आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई, लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर तेज गति से विकास कार्य करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने बताया कि 31 जुलाई को अतिवृष्टि और भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग और गौरीकुंड-सोनप्रयाग राजमार्ग को नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा गति पकड़ रही है और वैकल्पिक पैदल मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कि यह मार्ग अगले एक महीने पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। सोन नदी के दाईं ओर चल रहे कार्य अगले 15 दिन में पूरे हो जाएंगे। नदी के बांयी ओर बाढ सुरक्षा का कार्य गतिमान हैै।
प्रभारी सचिव ने सोनप्रयाग बाजार में घोडा पड़ाव का निरीक्षण भी किया। यहां क्षतिग्रस्त बाढ़ सुरक्षा दीवार की मरम्मत कर दी गयी है। इसके अलावा सीतापुर में मन्दाकिनी नदी के डायवर्जन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा सीतापुर पार्किंग की बाढ़ सुरक्षा कार्य गतिमान है।
More Stories
रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन” तथा “सिविल डिफेंस रक्तदाता सम्मान-2025” से विभूषित, नागरिक सुरक्षा संगठन युद्ध अथवा शांतिकाल दोनों स्थितियों में सदैव तैयार – एस० के० साहू
मौसम विभाग द्वारा जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी
कल देहरादून में भारी वर्षा का अलर्ट, कक्षा 1 से 12 वीं तक सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जा