
देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर देहरादून में शराब की दुकानों अपर जिलाधिकारी उप जिला अधिकारियों द्वारा एक साथ छापेमारी। जिलाधिकारी ने ओल्ड मसूरी रोड राजपुर मार्केट में शराब की दुकान पर खुद की छापेमारी ओवर रेटिंग सहित पाई गई अनियमिताएं। स्वयं वाहन चलाकर ठेके तक पहुंचे जिलाधिकारी। लंबे समय से मिल रही थी ओवर रेटिंग की शिकायत। जिलाधिकारी ने स्वयं खरीददार बनकर लाइन में लगकर खरीदी शराब की बोतल। सेल्स मैन ने डीएम को 660 की बोतल, 680 रुपए में दी।
ओल्ड मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके पर 50000, चूना भट्टा स्थित दुकान पर 75000, सर्वे चौक पर 75000 तथा जाखन स्थित शराब की दुकान पर 50000, चालान की कार्यवाही की गई ।

More Stories
महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी के पाँच वर्षों के जनसेवा और विकास कार्यों को सराहा – Param Satya
परेड ग्राउंड नहीं अब बन्नू स्कूल मैदान में होगी राहुल गांधी की रैली, देर रात देहरादून में हुआ हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा
मुख्य सचिव से मिला वीबीजी-रामजी (पूर्व मनरेगा) कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल, समायोजन प्रक्रिया में तेजी का मिला आश्वासन