देहरादून
जिलाधिकारी सविन बसंल ने अपनी शिकायतों केे निस्तारण हेतु जिला कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के परिवहन के लिए ‘‘सारथी’’ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्मय से अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों तक पंहुचाया जा रहा है। अधिकतर मामले बजुर्गों से प्रताड़ना के प्राप्त हो रहें, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने सीनियर सिटीजन सेल के लिए भेजे जातें हैं। इसी प्रकार बुजुर्गों की कुछ शिकायत सीडीओ आफिस तथा अन्य कार्यालयों की होती हैं। वरिष्ठ नागरिक दिव्यांग शिकायकर्ताओं को ‘सारथी’ के माध्यम से सम्बन्धित कार्यालयों को भेजकर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। अब तक लगभग 15 फरियादियों को गंतव्य स्थल तक पंहुचा चुका है।
जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम एंव अन्य कार्यदिवस में अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित कार्यालय को ‘‘सारथी’ वाहन के माध्यम से भेजा जाता है। इससे जहां फरियादियों को भटकना नही पड़ता वहीं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित एक्शन लिए जा रहे हैं।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर