देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड”* के निर्देशों पर देवभूमि उत्तराखंड में अपनी पहचान छुपाकर लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड करने वालों के विरूद्ध *”आपरेशन कालनेमि”* अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे बहरूपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक युवक रह रहा है, जो अपनी पहचान बदलकर स्वयं को बहुत अमीर बताते हुए कई लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा चुका है।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रीय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 08/08/2025 को
उक्त व्यक्ति इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल निवासी अनंतनाग जम्मू हाल डीबीएस कॉलेज सेलाकुई देहरादून को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया। पूछताछ मे पता चला कि उक्त व्यक्ति मनचला युवक है जो अपने आप को बडा अमीर आदमी बताकर अपनी पहचान छुपाकर अलग अलग युवतियो से दोस्ती कर फ्रॉड करता है। उक्त व्यक्ति को अपनी पहचान वेश भूषा छिपाने व पहचान बदलने व उक्त कृत्य करने पर अन्तर्गत धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है।
साथ ही उक्त व्यक्ति के मकान मालिक द्वारा किरायेदार का सत्यापन न करने पर मकान मालिक का पुलिस अधि0 में चालान किया गया है।
*नाम पता (कथित कालनेमी)*
1- इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल निवासी अनंतनाग जम्मू हाल डीबीएस कॉलेज सेलाकुई, देहरादून, उम्र 23 वर्ष।

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल