देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 07-12-25 को मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल एव प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती, योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेही- डॉ. आर. राजेश कुमार