देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गए है, इसी क्रम में आज दिनाँक 13/05/2025 को जनपद के नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किराएदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 750 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों व घरेलू नौकरों/ मजदूरों का पुलिस द्वारा सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 102 मकान मालिकों का 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 10 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया।
*कार्यवाही का विवरण :-*
1- कुल किए गए सत्यापन – 750
2- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये चालान – 102
3- 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किया जुर्माना – 10 लाख 20 हज़ार रुपये

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी