देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक स्कूटी पर बैठे 04 युवक खतरनाक तरीके से वाहन को चलाते हुए स्टंट कर रहे थे तथा अपने एवं दूसरों के जीवन को संकट में डाल रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए *एसएसपी देहरादून* द्वारा तत्काल उक्त युवकों की तलाश कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वीडियो में दिख रहे 02 युवकों शिवम पुत्र जितेंद्र निवासी चमनपुरी, पटेलनगर तथा मनीष निवासी उपरोक्त को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही की गई तथा संबंधित वाहन को सीज किया गया।

More Stories
सीएम धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण, पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण–सीएम
प्रेमनगर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में छात्र की मृत्यु के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित 02 ईनामी अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में
धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी