देहरादून
राजधानी देहरादून के पाश कहे जाने वाले बसंत विहार इलाके में बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वसंत विहार थाना क्षेत्र के पर्स हाइट अपार्टमेंट में छठी मंजिल पर रहने वाले विकास त्यागी के घर में बदमाश बेल बजाकर घुसे और परिवार को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया करीब 3 घंटे तक बदमाश घर में रहे इस दौरान बदमाश करीब 8 लख रुपए नगर और 20 तोला सोना लूट कर भागने में कामयाब हुए जानकारी के मुताबिक विकास त्यागी एक्सपोर्ट इंपोर्ट का व्यापार करते हैं और दुबई में उनका व्यापार भी है जाते वक्त बदमाशों ने विकास त्यागी से ही कार अरेंज की और
कार में उनके भाई व बेटे को बैठाकर अपने साथ ले गए उत्तराखंड की सीमा पार करके बदमाशों ने₹500 देते हुए त्यागी के परिजनों को कार समेत वापस कर दिया और वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं और अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।एसएसपी अजय सिंह ने थाना पुलिस को जल्द खुलासा करते हुए बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए है।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी