नई दिल्ली
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को शुभकामनाएं दी।
प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य, कमल महल में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। जिसकी राजधानी लीमा है। यहां लामा और अल्पाका जैसे भेड़ के समान पालतू जानवरों से भरपूर मात्रा में ऊन पाई जाती है। जलवायु के लिहाज से उत्तराखंड के लिए भी यह जानवर बेहद लाभकारी है।
महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिण अमेरिका और दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पाक स्थलों में से एक है। पेरू के रेस्तराँ अधिक से अधिक यादगार व्यंजन परोसते हैं, खाने के शौकीन और शेफ़ इस क्षेत्र में आते रहते हैं। पेरू की अनूठी फसलों की विस्तृत श्रृंखला। पेरू का कृषि उद्योग हज़ारों प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन करता है। उत्तराखंड के और वहां के वातावरण में काफी समानताएं हैं। इसलिए में हम उन फसलों का उत्पादन अपने पर्वतीय क्षेत्रों में करके किसानों की आय में कई गुना इजाफा कर सकते हैं।

More Stories
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी