
देहरादून
विगत दिनों हुई आतंकी घटना के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से सभी धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकवादी/आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु समय-समय पर सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आज दिनांक: 25/11/2025 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो, धार्मिक स्थलों के आस-पास व भीड-भाड वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करते हुए उनसे पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार