देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स, देहरादून स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली भी मौजूद थे।

More Stories
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में लिया एक महत्वपूर्ण निर्णय, विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की