पौड़ी
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल सकुशल रेस्क्यू करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में आज दिनांक 16.06.2024 को प्रातः समय लगभग 6:00 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक वाहन UK15TA-0713 सूमो गोल्ड अनियंत्रित होकर गहरी 100 मीटर खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी चौकी गुमखाल एवं सतपुली से एसडीआरएफ मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचे तथा कड़ी मशकत करते हुये घायलों का रेस्क्यूकर घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतू हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वाहन में 09 व्यक्ति सवार थे जो तिमली गांव से हरिद्वार स्नान करने जा रहे थे।
*घायलों का नाम पता*
1. कुo कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निo ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. श्रीमती भगवंती देवी पत्नी जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त।
3. कुo रश्मि पुत्री जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निo उपरोक्त
4. सरोजनी देवी पत्नी दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निo उपरोक्त
5. श्रीमती अनीता देवी पत्नी जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निo उपरोक्त
6. सूरजपाल सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निo उपरोक्त
7. श्रीमती राधा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निo उपरोक्त
8. संजय पुत्र चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निo उपरोक्त
9. श्रीमती कलावती देवी पत्नी नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निo उपरोक्त
10. सूरज गुसाई पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष, निo उपरोक्त *(चालक)*
*वाहन संख्या*
UK15 TA -0713

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग