ऋषिकेश
दि0 02/09/24 को संदीप भंडारी पुत्र दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा , मुनि की रेती, टिहरी गढवाल द्वारा योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0स0- 456/24 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 बनाम सुनील गंजा आदि पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दि0 02/09/24 को ही मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुनील उर्फ गंजा पुत्र लाखन नि0 गली0 02 इन्द्रानगर ऋषिकेश उम्र- 61 वर्ष को शनि देव मन्दिर रानीपोखरी से गिफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जेल में बन्द है।
घटना के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को ठोस साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में अभियोग की विवेचना के दौरान उक्त घटना में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सुनील उर्फ गंजा के पुत्र आयुष वालिया का नाम प्रकाश में आया। गठित टीम द्वारा आज दि0 16.09.24 को अभि0 आयुष वालिया पुत्र सुनील उर्फ गंजा निवासी 55, इन्द्रानगर ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष को इन्द्रानगर ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
आयुष वालिया पुत्र सुनील उर्फ गंजा निवासी 55, इन्द्रानगर ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 कविन्द्र राणा
2-कानि0 अभिषेक कुमार
3- कानि0 आशीष राठी
4- कानि0 विकास कुमार

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द