देहरादून
दिनांक 24.05.2024 को रनबीर सिंह साहनी द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत उनके पिता सतेन्द्र सिंह साहनी को अनिल गुप्ता एवं अजय गुप्ता द्वारा डरा धमकाकर आत्महत्या करने विषयक दी गयी तथा साथ में मूल सुसाइड नोट भी दिया गया जिसके आधार पर *थाना राजपुर में मु0अ0सं0 119/2024 धारा 306 भादवि बनाम अजय गुप्ता आदि* में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना व030नि0 सुमेर सिंह के सुपुर्द की गयी थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर अभियोग में *धारा: 385, 420 भादवि* की बढोतरी की गई थी। प्रकरण में प्रचलित विवेचना के क्रम में आज दिनाक: 30-05-2024 को विवेचक द्वारा डालनवाला स्थित अजय गुप्ता के आवास से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आवास में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को विवेचना हेतु कब्जे पुलिस मैं लिया जा रहा। साथ ही आवास में नियुक्त कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किए जा रहे है।

More Stories
ध्रुव रौतेला ने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण, सचिव सूचना शैलेश बगौली से की भेंट
ऐतिहासिक क्षण: 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक
मुख्यमंत्री ने की 5 विधानसभाओं की सीएम घोषणाओं की समीक्षा पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए – मुख्यमंत्री