देहरादून
आज दिनांक – 11/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन के कार्यो से जुड़ी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। स्थानीय अभिसूचना ईकाई तथा वैरीफिकेशन सेल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त शाखाओं में नियुक्त पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा किसी भी व्यक्ति के सत्यापन संबंधी दस्तावेजो को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये।
पुलिस कार्यालय में स्थापित पुलिस हैल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा हैल्प डेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में एसएसपी कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के रिकार्ड को नियमित रूप से रजिस्टर में मेंटेन करने तथा समय-समय पर उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल कर उनकी समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी लेने हेतु निर्देश दिये गये।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि आम जन से दुर्व्यवहार/अनावश्यक रूप से परेशान किये जाने सम्बन्धी किसी भी शिकायत को नजर अंदाज नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर, सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान, वित्तमंत्री बतौर सीएम का गया हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर