देहरादून
आज दिनांक – 21/07/2025 को कांवड मेले के अन्तिम सोमवार होने के कारण काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के रायवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्र में आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा रायवाला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी दून द्वारा कावंड यात्रा में आये श्रद्धालुओं को फूल- माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात कावड यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर एसएसपी देहरादून द्वारा उनसे उनकी यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी सुगम यात्रा के लिये उन्हें अपनी शुभकामनांए दी।
दून पुलिस के मित्रवत व्यवहार एवं सेवा भाव से प्रफुल्लित होते हुए कावंड यात्रा में आये श्रद्धालुओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल