देहरादून
ठंड के मौसम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में प्रभावी चेकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ- साथ सभी पिकेट/ बैरियर पॉइंट्स पर डयूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश देते हुए स्वयं भी जिलाधिकारी देहरादून से सभी पिकेट/ बैरियर प्वाइंटों पर नगर निगम के माध्यम से अलाव की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी देहरादून द्वारा नगर निगम के माध्यम से नगर क्षेत्र के पिकेट/बैरियर चेकिंग पॉइंट्स पर अलाव की व्यवस्था की गयी है, इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के कुछ ड्यूटी पॉइंट्स तथा देहात क्षेत्र के सभी पिकेट/बैरियर पॉइंट्स पर एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं भी अपने स्तर से पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु अलाव की व्यवस्था करवाई गई है, जहां रात्रि के समय डयूटी में नियुक्त कर्मियों को ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाए जा रहे है।

More Stories
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं-मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार