April 4, 2026

ghatikigoonj

newsindia

एसएसपी देहरादून द्वारा पब/बार/होटल/प्रतिष्ठानों हेतु जारी निर्देशो का दिखा असर, 14 पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस कराया उपलब्ध

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों के साथ गोष्ठी के उपरान्त अधीनस्थ अधिकारियों को शहर के विभिन्न पब, बार एवं होटल प्रतिष्ठान स्वामियों/संचालको से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा जनपद के प्रमुख पब, बार एवं होटल संचालकों से समन्वय स्थापित कर उनके प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी सिस्टम को पुलिस निगरानी तंत्र से जोड़ा जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर घटनाओं की तत्काल समीक्षा एवं जांच की जा सके।
देहरादून पुलिस द्वारा जारी मुहीम के तहत जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस लेते हुए उन पर सतर्क दृष्टि रखी जानी है। उक्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया है , जिसके द्वारा जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अब तक 14 प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त कर लिये हैं। जिससे प्रतिष्ठानो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए नियमों का उल्लघंन करने वालो पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए। किसी भी आपराधिक गतिविधि की रोकथाम करना तथा किसी भी घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जनपद के सभी प्रमुख होटल, बार एवं पब प्रतिष्ठानों के स्वामियो/संचालकों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा किये जा रहे इस सकारात्मक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया है। शेष बचे पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस प्राप्त किय जा रहे हैं।

You may have missed