February 17, 2026

ghatikigoonj

newsindia

दीपावली के मौके पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, मां बेटे की मौके पर ही मौत

हल्द्वानी

दीपावली के मौके पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई जहां ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की और आ रही थी जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जहां हादसे में 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह निवासी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि मृतक कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई है.इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टि पाया गया है, कि तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों कार्य में आमने-सामने टक्कर हुई है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

You may have missed