देहरादून
आज दिनांक 2/02/2025 को 112 पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि सोडा सरोली पुल पर दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें एक गाड़ी में आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे ।
मौके पर पाया गया कि सिरवालगढ़ पुल पर दो गाड़ियों के बीच भिड़ंत हुई थी। इसमें से आई 20 – UK 07 BJ 8417 गाड़ी की दाहिनी साइड से आग लगी हुई थी और आई 10 – DL 10 CD 6926 गाड़ी टकराने के बाद आग लगने के कारण जल रही थी। आग पर फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से काबू पाया गया।
आई 10 गाड़ी में दो व्यक्ति होने की सूचना मिली है, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। आई – 20 गाड़ी में रजत शर्मा, पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा, निवासी दशमेश विहार, आमवाला रायपुर और उनकी माता श्रीमती राधा शर्मा, पत्नी स्वर्गीय उमाकांत शर्मा उपस्थित थे। जिनको वाहन से निकाल कर प्राथमिक उपचार हेतु जॉली ग्रांट अस्पताल तुरंत भेजा गया था। घटना में कोई जनहानि नहीं है।
दूसरे गाड़ी में सवार व्यक्तियों के बारे में जानकारी की जा रही है ,दुर्घटना के कारणों की जांच की जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन