
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत सभी अधिनस्थों को अपने अपने थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यो से निवासरत किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।
जिसके अनुपालन में आज दिनांक 06.04.2025 को कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु प्रभावी सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान करीब 483 किरायेदारो/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई, चैकिंग के दौरान सत्यापन नही करवाने वाले 87 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 08 लाख 70 हजार रूपये का माननीय न्यायालय के चालान किये गये।
उक्त सत्यापन मे संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर