रूड़की
गौकशी की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर गौतस्करों ने हमला कर दिया जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं जबाबी कारवाई में एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी है।
आपको बता दें कि उत्तराखण्ड पुलिस गौवंश स्क्वायड को सूचना मिली कि थाना गंगनहर क्षेत्र के सोहलपुर गाढ़ा के खेतो में गौकशी हो रही है। शनिवार देर रात तकरीबन एक बजे सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो गौतस्करों के पास दो गौवंश थे जिन्हे वह काट रहे थे।
पुलिस को देखते ही गौ तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग में तो पुलिस कर्मी बच गए। वहीं आरोपी धारदार हथियार लेकर पुलिस की ओर दौड़ पड़े और हमला कर दिया। हमले में एक सुनील सैनी नाम के सिपाही की छाती में चाकू लग गया। पुलिस ने जवाबी कारवाई शुरू की तो एक गौ तस्कर जुल्फान के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां सिपाही की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं गौतस्कर का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने जुल्काम,फरमान और इसरार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस संबंध में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि गौकशी की सूचना पर टीम गई थी आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। बचाव में पुलिस को फायर करना पड़ा जिसमें एक तस्कर घायल हुआ है।

More Stories
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर
1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में वांछित 25 हज़ार की ईनामी अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में, प्रोपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने भाई की हत्या