देहरादून
भाजपा ने राज्य के लिए पीएम, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी के साथ स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह को प्राथमिकता देते हुए स्टार प्रचारकों की सूची के लिए केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है ।
जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर चुटकी ली कि ऐतिहासिक कानून लागू करने की तरह उत्तराखंड, कांग्रेस मुक्त होने की नजीर भी पेश करेगा । प्रत्याशियों के नामों को लेकर हो रही देरी पर पर कटाक्ष किया कि शीघ्र ही कांग्रेस में “मैं नही, मैं नही” की लड़ाई समाप्त होगी और जमानत जब्त होने वाले नाम सामने आ जायेंगे।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए श्री भट्ट ने बताया कि प्रदेश द्वारा केंद्रीय नेतृत्व से अपेक्षित स्टार प्रचारक प्रचारकों की सूची के लिए अनुरोध भेज दिया गया है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम प्रमुखता से शामिल है। इसी प्रकार संगठन द्वारा लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियां, सभाओं एवं रोडशो को लेकर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है । लिहाजा जैसे ही केंद्र से स्टार प्रचारक के कार्यक्रम सुनिश्चित हो जाएंगे तदुपरांत रणनीति को अमल में लाना शुरू कर दिया जाएगा। जहां तक सवाल है पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का तो वह अनेक स्तर पर प्रारंभ हो चुका है जिसे पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

More Stories
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी