
देहरादून
बडोला मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर है। आरोपी देवेंद्र भारद्वाज पर सरकार पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। आरोपी नोटिस जारी किया गया है।
सीएम पुष्कर सिंह धमी पहले ही साफ कर दिया था कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा फिर चाहे उन्होंने अवैध कब्जा किया हो या फिर अवैध निर्माण। धामी सरकार अपराधी पर अब एक्शन की तैयारी में है।
देहरादून पुलिस के द्वारा किए गए पत्राचार के बाद नगर निगम ने संयुक्त सर्वे किया।। देवेंद्र भारद्वाज की संपत्ति का नगर निगम द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे में पूर्ण संपत्ति का निरीक्षण हुआ था। निरीक्षण के दौरान कब्जा की गई नॉन जेड.ए की भूमि पर नगर निगम और पुलिस ने कब्जा पाया। कब्जा कर उक्त भूमि पर डेरी भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को रोक 3 दिनों में कब्जा हटाने के लिए आरोपी को नोटिस दिया गया है। अगर आरोपीने खुद कब्जा नहीं हटाया तो बल पूर्वक दून पुलिस और नगर निगम की टीम उसे ध्वस्त करेगी।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
चारधाम और हेमकुंड यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, चार दिन से जाम में फंसे श्रद्धालु