देहरादून
आज देश दुनिया मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी देहरादून में भी सैकड़ो लोगों ने योगाभ्यास किया।
नगर निगम में कार्यरत्त विधुत विभाग के इंचार्ज रंजीत राणा ने भी योगाभ्यास किया उन्होंने कहा कि योग को भी जीवन का हिस्सा बनाए, इससे हमें लंबा जीवन मिलने के साथ ही मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है।

रंजीत राणा ने कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए शरीर के लिए फायदे बताए।

More Stories
देहरादून में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन का स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
त्योहारों पर नहीं मिलेगी छुट्टी! कुंभ के काम प्रभावित होने की चिंता, प्रशासन ने सभी श्रमिकों की छुट्टियां की रद्द
नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा