
देहरादून
दिनांक 28 जुलाई 2024, विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर 29 जुलाई 2024 को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक स्कूलों की 1 दिन की छुट्टी घोषित की जाने संबंधी आदेश प्रसारित किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश दिनांक 29 जुलाई 2024 के लिए जारी नहीं किया गया है। विगत दिवस में जारी किए आदेश में छेड़छाड़ कर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने इस प्रकार के शरारती तत्वों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं।

More Stories
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
हरिद्वार में पड़े ओले, गाड़ियों के शीशे टूटे, रामनगर में विशालकाय पेड़ धड़ाम
देहरादून में युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पीटा, 20 युवकों पर केस दर्ज