मसूरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम से लौटते हुए शाम को मॉल रोड़ पर अपना काफिला छोड़ रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश देते हुए नजर आए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मॉल रोड़ में जहां रिक्शे की सवारी कर पर्यटकों से उनके मसूरी के अनुभवों का जाना वही, उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से स्कूटी में सवार होकर पिक्चर पैलेस चौक तक पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी मॉल रोड़ पर शाम 5 से लेकर रात 10 बजे तक वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वाहनों के चलने से मसूरी मॉल रोड़ में देश-विदेश से आए पर्यटकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि जो हमारे जनप्रतिनिधि है, या कोई बड़े पद पर पहुंच जाता है, तो वह अपनी ताकत समझता है। उन्होंने कहा यह अच्छी अवधारणा नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने और यातायात नियमों का भी पालन करने की अपील भी की।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना