October 22, 2026

ghatikigoonj

newsindia

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, नशे में धुत थे चालक समेत सवार 4 लोग

राजधानी देहरादून में देर रात भीषण हादसा हुआ है. चंदर नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात को कृषि विभाग की एक सरकारी गाड़ी ने 07 गाड़ियों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक को चोट आई है. क्षेत्र में घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद चालक समेत बोलेरो सवार 04 युवक मौके से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बोलेरो को कब्जे में लेकर उठाया. साथ ही पुलिस फरार चारों युवकों की तलाश में जुट गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय वाहन में सवार लोग नशे की हालत में थे.

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात चंदन नगर क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. गाड़ी में चार लोग सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच स्कूटी और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं. अचानक हुए हादसे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और घटना में एक युवक को भी चोटें आई हैं.

हादसे के बाद बोलेरो में बैठे चारों लोग मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को क्रेन की मदद से उठाया और कोतवाली ले गई. दुर्घटना में शामिल गाड़ी उत्तराखंड उप-निदेशक स्टैटिक्स बोर्ड से जुड़ी बताई जा रही है.