देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को सम्पूर्ण जनपद में यूनिवर्सिटी/कालेज ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान के अन्तर्गत कानून का उल्लघंन करने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त छात्र/छात्राओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनकी काउंसलिंग कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये है।
अभियान के अन्तर्गत दिनांक 13/14-07-25 की रात्रि में 03 छात्रों को यूको स्पोर्टस कार से हुडदंग करने पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त वाहन यूको स्पोर्टस का सीज किया गया। पूछताछ पर 02 छात्रों के हरियाणा तथा एक छात्र का पटना से होने तथा विघोली क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई। छात्रो के परिजनो को बुलाकार उनकी काउसलिंग कराई गई साथ ही तीनो छात्रों के विरूद्व कार्यवाही हेतु सम्बन्धित यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजी गयी। साथ ही संबंधित पी०जी० संचालक द्वारा अपने यहाँ रहने वाले उक्त छात्रों का सत्यापन न कराने पर उसके विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही कर 10 हज़ार ₹ का जुर्माना किया गया।
अभियान लगातार जारी है।
*गिरफ्तार छात्रों का नाम पता :-*
1- पारस पुत्र राजन आहुजा निवासी बकाना, तहसील रादौर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 19 वर्ष
2- अंकुश कुमार पुत्र धनंजय कुमार निवासी महेश नगर, पटना, बिहार, उम्र 20 वर्ष
3- मंदीप पुत्र सुनील गोयल निवासी सैक्टर 5, करनाल, हरियाणा उम्र 20 वर्ष

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार