देहरादून
आज बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UKSSSC की हाल ही में आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी सख़्ती बरतेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोज़गार अभ्यर्थियों के हित सर्वाेपरि हैं और उनके हितों को सुरक्षित रखते हुए ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
देहरादून में नौकरानी के पति ने की लूट, आंखों में स्प्रे डालकर किया परिवार को बेहोश
धरने पर बैठे अंकिता के परिजन, विनोद आर्य के खिलाफ FIR दर्ज न होने का किया विरोध, हरदा ने दिया समर्थन
उत्तराखंड को मिले 36 नये नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र