देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंकिता भंडारी के माता-पिता विनोद आर्य के खिलाफ FIR दर्ज न होने के विरोध में गांधी पार्क पर धरने पर बैठे हुए हैं। उन्हें समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भी धरना-स्थल पर पहुंच गए हैं
गौरतलब है कि हाल ही में, अंकिता भंडारी मामले के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने हरिद्वार में अपने वकील के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अंकिता भंडारी की कुछ निजी चैट सार्वजनिक कर दीं। इसके बाद, अंकिता के माता-पिता ने विनोद आर्य पर अपनी बेटी के चरित्र हनन का आरोप लगाया।
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराने के लिए राजपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विनोद आर्य या उनके वकील के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इसके विरोध में, अंकिता के परिवार वालों ने आज गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया है। हरीश रावत ने भी अंकिता के परिजनों को समर्थन देने के लिए गांधी पार्क पहुंच गए हैं।
अंकिता के माता-पिता ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन राजबीर सिंह बिष्ट से मुलाकात कर अधिवक्ता अनुज पुण्डीर के खिलाफ भी शिकायत की है। उन्होंने चेयरमैन से इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने, निष्पक्ष जांच कराने और शिकायत के आधार पर नियमानुसार उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

More Stories
उत्तराखंड को मिले 36 नये नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
काशीपुर में चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, चालक ने दिखाई सूझबूझ
देहरादून में लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब करने का आरोप, पत्नी और बैंक मैनेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज