उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उन्हें जीत की बधाई दी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में शामिल होने के लिए करीब 350 खिलाड़ी आए हैं।
डा. नरेश बंसल ने बताया कि देहरादून में 23 दिसंबर से खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू हो गई थी। सर्वप्रथम न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें जीतने वाले खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर मुकाबला करने पहुंचे। विधानसभा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सांसद चैंपियनशिप ट्राफी के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राजपुर रोड, रायपुर, सहसपुर, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला, धर्मपुर, विकासनगर, चकराता और ऋषिकेश विधानसभा से खिलाड़ी आए हैं।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में विभिन्न खेल स्पर्धाएं रखी गई हैं, जिनमें आधुनिक खेलों के साथ परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है।अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका फुटबाॅल और बैडमिंटन प्रतियोगिता होंगी। एथलेटिक्स में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका शामिल होंगी। अंडर-14 बालक-बालिका की कबड्डी, वाॅलीबाल, पिट्टू, खोखो, रस्साकसी, गोली-कंचा, मुर्गा झपट प्रतियोगिता होगी। जबकि अंडर-19 बालक-बालिका में कबड्डी, वॉलीबाल, पिट्टू, खोखो, रस्साकसी, गोली-कंचा और मुर्गा झपट शामिल है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को नगद पुरस्कार राशि मिलेगी।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों के हित के लिए नीतिगत फैसले किए जिनके बाद देश व राज्य में खेलों को लेकर माहौल बदला और एक खेल संस्कृति विकसित होनी शुरू हुई। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के बाद प्रदेश स्तर के विजेता सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण के हकदार होंगे।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि युवा खेलों को टाइम पास के रूप में नहीं बल्कि करियर के रूप में अपनाएं । अगर वें 100% अनुशासन और समर्पण खेल को देंगे तो उन्हें चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता।
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डे जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी, आदि ,संबंधित अधिकारीगण,कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम धामी ने गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं