September 22, 2026

ghatikigoonj

newsindia

नैनीताल में पर्यटकों की कार हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 4 लोग और ड्राइवर की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में कार हादसे में 5 लोगों की मौत की सूचना है. हादसा भवालीगांव बाईपास पर हुआ है. कार सवार सभी 5 लोगों की मौत की सूचना है. सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है.

बताया जा रहा है कि भवाली स्थित ढैला गांव के पास एक यूपी नंबर की कार बेकाबू खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. सभी पर्यटक लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे. लेकिन कैंची धाम क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे मे कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन लगाने वाले एक व्यक्ति द्वारा कार खाई में गिरते देखा गया. जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाल नजदीकी प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा. जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

You may have missed