देहरादून में बीती रात युवती की हत्या से सनसनी मच गई। देर रात युवती का शव बंद बोरे में मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।
घटना बीती रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुंवाला की है। अज्ञात युवती का शव बोरे में बंद पड़ा मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस के अनुसार मृतका के चेहरे पर कई घाव के निशान मिले है। प्रथमदृष्टया युवती की हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया है ।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

More Stories
कुमाऊं के विकास को लगेगी नई उड़ान, ₹375.33 करोड़ से होगा पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार
देहरादून में पीआरडी जवानों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ऋषिकेश में हादसा, पटरी से उतरी दून एक्सप्रेस, योग नगरी स्टेशन के पास हुई घटना