मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में बीते दिन काम के दौरान करंट लगने से लाइनमैन रंजीत सिंह राणा की मौत के बाद परिजनों से फोन पर वार्ता की. उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. रंजीत खटीमा विद्युत विभाग में ठेकेदार के अंतर्गत लाइनमैन का काम करता था. परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से उसकी मौत हुई है.
सीमांत खटीमा में बीते दिन ट्रांसफार्मर में कार्य के दौरान करंट लगने से कॉन्ट्रैक्ट लाइनमैन रंजीत सिंह राणा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिवार से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी. साथ ही सीएम धामी ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर पर कार्य के लिए चढ़े कॉन्ट्रैक्ट लाइनमैन रंजीत सिंह राणा की करंट लगने से दुखद मौत हो गई थी.
घटना के बाद क्षेत्र में एवं परिजनों में शोक की लहर है. खटीमा के वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन भट्ट बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मृतक लाइनमैन रंजित के नौगावनाथ स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मृतक के माता-पिता से फोन पर वार्ता कराई. मुख्यमंत्री ने मृतक रंजीत सिंह राणा के माता-पिता से बातचीत करते हुए इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. साथ ही परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी.
उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है. वहीं, मृतक के माता-पिता ने अपने पुत्र की आकस्मिक मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक सहायता की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी. इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
बता दें कि परिजनों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में काम करने के लिए शट डाउन मांगे जाने के बाद भी लाइन कट ना होने से करंट लगने से रंजीत की मृत्यु हुई. तभी से रंजीत के परिजनों ने लापरवाही करने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई एवं मृतक की पत्नी को नौकरी की मांग की थी.

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
देहरादून से निकले 481 नए सैन्य अफसर, महिला अधिकारियों ने रचा नया अध्याय
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IMA पासिंग आउट परेड में होंगी शामिल