देहरादून
देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी प्रेम नगर गेट के सामने पेट्रोल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। सड़क के बीचो-बीच गुजर रहे टैंकर में लगी आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर कर लोगों को टैंकर से दूर खदेड़ा ।
रोड के बीचो-बीच जल रहे पेट्रोल के इस टैंकर की तस्वीरो ने रहागीरों को दहशत में डाल दिया।
आग टैंकर के अगले हिस्से में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। गनीमत यह रही की पेट्रोल के इस टैंकर में पर्याप्त अग्नि नियंत्रण यंत्र होने की वजह से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया । अगर आग पीछे टैंकर तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है,घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी प्रेम नगर गेट के सामने का मामला,,,,

More Stories
रक्षाबंधन से पहले हैवान बना भाई, दो सगी बहनों को मार दी गोली, इलाके में दहशत
संपत्ति विवाद में आश्रम बना जंग का अखाड़ा, रात के अंधेरे में संत के साथ मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
उत्तराखंड में छह अफसरों के दायित्व में फेरबदल, तीन IAS भी शामिल